Bihar election 2025 : पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, मोकामा बनी सियासत का अखाड़ा; किसके सिर पर सजेगा ताज Bihar Election 2025: पटना में क्यों रहा मतदान प्रतिशत सबसे कम, जानें क्या है कारण? Bihar politics : विजय सिन्हा पर लखीसराय में क्यों हुआ हमला? पिछले साल भी यहीं हुआ था विरोध;जानिए आखिर क्या है वजह Bihar Election 2025: पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, जानें कौन सा जिला रहा सबसे आगे और कहां हुआ सबसे कम मतदान? Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में गिरा तापमान, अगले 3 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल Bihar Chunav : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: अब उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में बताना होगा हर आपराधिक मामला — बिहार चुनाव के बीच अहम फैसला Bihar News: बिहार के कटिहार से अपहृत 'कृष्णा' भागलपुर से बरामद, 72 घंटे बाद पुलिस को मिली सफलता Bihar News: सांसद रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बिहार के शख्स की तलाश में जुटी पुलिस Bihar Election 2025: RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र को पुलिस को धमकी देना पड़ा महंगा, FIR दर्ज Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान के बाद शिवहर में NDA के नेताओं का महाजुटान, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार तेज
1st Bihar Published by: Updated Sat, 25 Sep 2021 06:55:18 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : जिम ट्रेनर विक्रम के ऊपर फायरिंग के मामले में पटना पुलिस ने जो खुलासा किया उसके बाद विक्रम और डॉ राजीव सिंह की पत्नी खुशबू के बीच रिश्तो को लेकर कई नई जानकारियां सामने आ रही है। विक्रम को बेइंतहा प्यार करने वाली खुशबू सिंह ने आखिरकार उसके ऊपर हमला क्यों करवाया? क्यों विक्रम को वह जिंदा नहीं छोड़ना चाहती थी इसकी कई कहानियां सामने आ रही हैं। पटना पुलिस के सूत्रों की माने तो खुशबू सिंह प्यार में मिले धोखे के कारण इतनी नाराज थी कि वह विक्रम को जिंदा नहीं देखना चाहती थी। पेज 3 लाइफ जीने वाले डॉक्टर और उसकी पत्नी को जेल में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। आलम यह है कि पहली रात जेल में खुशबू सिंह कूलर की तलाश करती नजर आई।
आपको बता दें कि खुशबू ने जिम ट्रेनर विक्रम की तस्वीर अपने पुराने मित्र मिहिर सिंह को दी थी। इसके बाद मिहिर ने विकास और अमन को विक्रम की तस्वीर उपलब्ध करवायी। जांच में यह बात सामने आयी कि घटना से लगभग छह दिन पहले से अपराधी विक्रम की रेकी कर रहे थे। विक्रम किस वक्त घर से निकलता है और किस रास्ते से जाता है, इसका पता शूटरों को पहले से था। यहां तक कि शूटरों के पास विक्रम की स्कूटी का नंबर भी था। जिम ट्रेनर को गोली मारने के बाद कांट्रैक्ट किलरों ने मिहिर से संपर्क किया था। इसके बाद उसे घटना की जानकारी दी गयी। वारदात की जानकारी खुशबू को भी हो चुकी थी।
खुशबू सिंह से पुलिस ने कई बार जानकारी लेने की कोशिश की आखिर उसने विक्रम की हत्या की साजिश क्यों रची। पुलिस ने पूछा कि जिम ट्रेनर के साथ उसका किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एसएसपी के मुताबिक इस पर खुशबू ने यह बताया कि विक्रम ने मुझसे चीटिंग की। 60 हजार रुपये के लिये धोखा दिया। इस पर पुलिस ने खुशबू से पूछा कि क्या कोई महज 60 हजार रुपये के लिये ऐसा करता है। यह सुनते ही खुशबू ने चुप्पी साध बैठी। पेज 3 लाइफ जीने वाले डॉ राजीव सिंह की पत्नी खुशबू सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे जेल जाना पड़ेगा। पुलिस की जांच को हल्के में लेने वाली खुशबू ने जब जेल का नजारा देखा तो वह चौंक गयी। गुरुवार की रात महिला आमद वार्ड में खुशबू को भेजा गया। गर्मी देख खुशबू ने सबसे पहले कूलर की डिमांड की। इसके बाद उसने खुद को बाकी की महिला बंदियों से अलग रखने को कहा। यह सब सुनकर जेल प्रशासन ने उसे कानून का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया। खुशबू और उसके पति राजीव ने रोटी-दाल खायी। फिर शुक्रवार को चावल और रोटी खाकर पूरा दिन काटा।