Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर में बस पलटने से बिहार के 4 मजदूरों की मौत, हादसे में...

जम्मू-कश्मीर में बस पलटने से बिहार के 4 मजदूरों की मौत, हादसे में कई लोग घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 18, 2023, 2:46:42 PM

जम्मू-कश्मीर में बस पलटने से बिहार के 4 मजदूरों की मौत, हादसे में कई लोग घायल

- फ़ोटो

DESK: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अनियंत्रित बस के पलटने से बिहार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्रियों से भरी बस गोरीपोरा में अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस के अचानक पलटने से उस बस में सवार बिहार के चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि करीब 20 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए एसडीएच पंपोर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतकों की पहचान इस्लाम अंसारी, मो. अलाउद्दीन, कैसर आलम और राज करण दास के रुप में हुई है। चारों मृतक बिहार के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।