1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 01, 2024, 9:43:04 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक बार फिर गैर कश्मीर पर आतंकवादियों ने हमला किया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो मजदूरों को बुडगाम जिले के मगम इलाके में गोली मारी गयी है।
दोनों जल जीवन प्रोजेक्ट में डेलीवेज में काम कर रहे थे। घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। घायलों की पहचान यूपी के सहारनपुर निवासी संजय और उस्मान के रूप में हुई है।
बता दें कि इससे पूर्व भी गैर कश्मीरी पर हमला हुआ था। 16 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने हमला बोला था। जहां 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।