Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, तहसीलदार कार्यालय में घुसकर आतंकियों ने...

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, तहसीलदार कार्यालय में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2022, 9:21:48 PM

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, तहसीलदार कार्यालय में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

DESK: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक राहुल भट्ट तहसीलदार के दफ्तर में काम करता था।  ऑफिस में घुसकर ही आतंकवादियों ने गोली मार दी। 


दफ्तर में अचानक हुई फायरिंग से कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।


घटना बडगाम के चडूरा की है। जहां इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने 7 मई को भी श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। जो पुलिस कंट्रोल रूम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे।