1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 09, 2024, 9:07:00 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि शिवखोड़ी गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस जा रही थी तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी और 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी वही कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया कि शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी है। गोलीबारी के कारण ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी है जबकि करीब 33 लोग घायल हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।