JDU के कनेक्शन वाले एक और बिल्डर पर आयकर विभाग का शिकंजा, अरविंद सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी

1st Bihar Published by: Updated Oct 14, 2022, 10:53:02 AM

JDU के कनेक्शन वाले एक और बिल्डर पर आयकर विभाग का शिकंजा, अरविंद सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी

- फ़ोटो

PATNA : जनता दल यूनाइटेड से जुड़े एक और बिल्डर के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की तरफ से छापेमारी चल रही है. पटना में बिल्डर अरविंद सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम मौजूद है और यहां छापेमारी जारी है. पटना के पटेलनगर स्थित शकुंतला एनक्लेव में अरविंद सिंह के फ्लैट पर इस वक्त आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है.



बिल्डर अरविंद सिंह का कनेक्शन भी जेडीयू के नेताओं से बताया जा रहा है. आज दिन दो बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है. उन दोनों को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का करीबी माना जाता है. इसके पहले बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है कुल 31 ठिकानों पर रेड जारी है.



बिल्डर अरविंद सिंह के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वह अथमलगोला के रहने वाले हैं और जेडीयू के कई नेताओं से उनके नजदीकी रिश्ते हैं.