Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, क्या टूटेगा KGF का रिकॉर्ड? जानिए Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी: उपवास, आस्था और ममता से जुड़ा मातृत्व का पावन पर्व
1st Bihar Published by: Updated Fri, 11 Nov 2022 06:16:25 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER: जेडीयू के जनसंपर्क संवाद यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क संवाद यात्रा के तहत शुक्रवार को मुंगेर तारापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैड़कों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, विधान पार्षद विजय सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल हुए। इस दौरान तारापुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में तारापुर के कई इलाकों से आये जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जानने के लिए पार्टी के लोगों के मुंगेर भेजा है कि सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का बड़प्पन है कि वो हर तबके की जनता का बराबर ख्याल रखते हैं। हर समाज के लोगों को वे ताकत देते है। सरकार ने इस क्षेत्र में सात-सात सड़कों का सौगात देने का काम किया है। सरकार क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी क्षत्रिय समाज की चिंता करते है। अभी कई जिलों के डीएम-एसपी हमारे समाज से हैं। कई लोग महत्वपूर्ण पद पर हैं। ये सबकुछ नीतीश कुमार चाहते है तभी होता है। जब मधुबनी में ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी तो नीतीश कुमार ने मुझे भेजा था। मैंने पीड़ित परिवार की हर मदद की थी। परिवार के एक सदस्य को झूठे केस में फंसा दिया गया था। मेरे कहने पर नीतीश कुमार ने उसे छुड़ाया। परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराई थी। अभी चुनाव नहीं है हम वोट मांगने भी नहीं आये हैं। हमारे मुखिया चाहते हैं कि हमारी जनता सुखी रहे और कोई भी तकलीफ ना हो, ये जानने के लिए हम लोग घूम रहे है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी क्षत्रिय समाज नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेगा।
वहीं, पूर्व सांसद मीना देवी ने कहा कि आज देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के किये गए काम और विकास को देख कर दूसरे राज्य उसे फॉलो करते हैं। नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है उसे पार पाना मुश्किल है। नीतीश कुमार ने राजनीति में आदर्श स्थापित किया है। विधान पार्षद विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में लोग समाजसेवा करने का तो दवा करते है लेकिन नीतीश कुमार ने राजनीति समाज सुधार की व्यवस्था शुरू की है।आज बिहार में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे मसले पर सरकारी स्तर पर काम किया है और उसे अमली जामा पहना कर सफल बनाया है।
जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि हमलोग महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। नीतीश कुमार गांधी जी के रास्ते पर चलते हैं। तभी तो हर कार्यालय में गांधी जी द्वारा बताए सात समाजिक पाप को लिखवाया गया है। नीतीश कुमार हमारे युग के गांधी हैं। हर समाज के लिए क्या करना आये नीतीश कुमार जानते हैं। खास तौर पर हमारे क्षत्रिय समाज पर फोकस रखते है।
जदयू के प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य है कि हमें नीतीश कुमार जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं। हर तबके के लोगों की समस्या सुनना और उसके समाधान के लिए हर समय तैयार रहते हैं। तभी तो प्रदेश कार्यालय में हर दिन प्रदेश के मंत्री आम लोगों की समस्या सुनते है और उसका निदान करते है। वहीं जदयू के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि नीतीश कुमार हर क्षेत्र में हमारे समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। चाहे कोई प्रशासनिक क्षेत्र हो या राजनीति का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व है और ये देन नीतीश कुमार का है।