Hindi News / news / जदयू में छाई शोक की लहर, वरिष्ठ नेता महमूद अशरफ का निधन

जदयू में छाई शोक की लहर, वरिष्ठ नेता महमूद अशरफ का निधन

1st Bihar Published by: tahsin Updated Nov 26, 2019, 11:17:32 AM

जदयू में छाई शोक की लहर, वरिष्ठ नेता महमूद अशरफ का निधन

- फ़ोटो

KISHANGANJ: जदयू के वरिष्ठ नेता सह किशनगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी महमूद अशरफ का आज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

महमूद अशरफ के निधन की खबर मिलते ही जदयू में शोक की लहर छा गई है, वहीं महमूद अशरफ के निधन की खबर के बाद गांव वालों में भी मातम का माहौल है. बताया जा रहा है कि आज देर शाम तक स्वर्गीय महमूद अशरफ का शव उनके पैतृक आवास पूर्णिया के बायसी स्थित कनहरिया गांव में लाया जाएगा.

महमूद अशरफ के निधन पर सीएम ने भी शोक जताया है. महमूद अशरफ के निधन को सीएम ने समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है. बताते चलें कि महमूद अशरफ जनता दल यूनाइटेड से बीते लोकसभा में किशनगंज से उम्मीदवार थे.