बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Sun, 20 Mar 2022 07:30:13 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले चुनाव में जेडीयू ने 11 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभारी और पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वरिष्ठ साथियों के अनुभव एवं सहयोग से चुनाव अभियान में और मजबूती आएगी।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी मंत्री प्रभारी और पर्यवेक्षकों से कहा कि अभी से लेकर चुनाव खत्म होने तक सभी अपने-अपने क्षेत्र में रहकर एनडीए के सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करें और जेडीयू के प्रत्याशी को चुनाव प्रचार में सहयोग करें।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू कोटे की सभी 11 सीटों पर दल के वरिष्ठ साथियों को प्रभारी एवं पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है। इन सभी के अनुभव एवं सहयोग से चुनाव अभियान में और मजबूती आएगी। हमें जदयू कोटे की 11 सीटों के साथ ही सभी 24 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने दल के सभी साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए इस चुनाव को पूर्वाभ्यास के रूप में लें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की जो बयार चल रही है, वो अबाध गति से चलती रहे, इसके लिए इस चुनाव में हम सभी को अपना दायित्व पूरी गंभीरता से निभाना है।
1. नालंदा- श्रवण कुमार, मंत्री प्रभारी, रोबिन सिंह-पर्यवेक्षक
2. भागलपुर- अशोक चौधरी,मंत्री प्रभारी, प्रह्वाद सरकार-पर्यवेक्षक
3. मधुबनी- संजय झा, मंत्री प्रभारी, दुर्गेश राय-पर्यवेक्षक
4. गया- लेसी सिंह-मंत्री प्रभारी, वशिष्ट सिंह (पूर्व विधायक)- पर्यवेक्षक
5. नवादा- जमा खान, मंत्री प्रभारी, राजीव नयन सिंह- पर्यवेक्षक
6. मुजफ्फरपुर- मदन सहनी, मंत्री प्रभारी, जागेश्वर राय-पर्यवेक्षक
7. पश्चिम चम्पारण-सुनील कुमार, मंत्री प्रभारी, कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल- पर्यवेक्षक
8. मुंगेर- जयंत राज, मंत्री प्रभारी,जीतेन्द्र नाथ- पर्यवेक्षक
9. पटना- नीरज कुमार-पूर्व मंत्री प्रभारी, बबन कुशवाहा-पर्यवेक्षक
10. आरा- जय कुमार सिंह- पूर्व मंत्री प्रभारी, डॉ. शक्ति कुमार शोला- पर्यवेक्षक
11. सीतामढ़ी- देवेशचंद्र ठाकुर, सदस्य विधान परिषद प्रभारी, मेजर इकबाल हैदर खान- पर्यवेक्षक