JDU नेताओं ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, जनसंपर्क संवाद यात्रा पर हुई चर्चा

1st Bihar Published by: Updated Oct 23, 2022, 9:00:00 PM

JDU नेताओं ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, जनसंपर्क संवाद यात्रा पर हुई चर्चा

- फ़ोटो

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान पार्षद संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात में जनसंपर्क के संवाद यात्रा को लेकर जनता का मिजाज बताया है। बिहार में सरकार की तरफ से किए जा रहे काम को लेकर जनता की तरफ से मिले फीडबैक को इन नेताओं ने नीतीश कुमार के सामने रखा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले नेताओं में एमएलसी संजय सिंह के अलावे पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, पार्टी के मौजूदा एमएलसी विजय सिंह के साथ साथ ओमप्रकाश सेतु और छोटू सिंह भी मौजूद रहे हैं। सभी नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार दो दीपावली की शुभकामनाएं दी और जनसंपर्क के संवाद यात्रा के बारे में जानकारी दी।


बता दें कि जनता दल यूनाइटेड द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क संवाद यात्राके तहत जेडीयू नेता अलग-अलग जिलों में घूम-घूमकर लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। जेडीयू एमएलसी संजय सिंह के नेतृत्व में राज्यभर में जेडीयू के जनसंपर्क संवाद यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।जनसंपर्क संवाद यात्रा की टीम में संजय सिंह के अलावे पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, एमएलसी विजय सिंह, ओमप्रकाश सेतु और छोटू सिंह शामिल हैं।