ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

जेडीयू नेताओं का मोकामा दौरा, नीलम देवी के पक्ष में वोट देने की अपील

1st Bihar Published by: Updated Mon, 31 Oct 2022 07:31:23 PM IST

जेडीयू नेताओं का मोकामा दौरा, नीलम देवी के पक्ष में वोट देने की अपील

- फ़ोटो

MOKAMA: बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर 3 नवंबर को उप चुनाव होने हैं। मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल में बीजेपी और महागठबंधन लगी हुई है। बीजेपी और लोजपा रामविलास ने जहां आज मोकामा में रोड शो किया वही जेडीयू  ने भी आज तूफानी दौरा किया। जेडीयू नेता इस दौरान मोकामा की जनता से राजद प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में वोट देने की अपील करते दिखे। 


मोकामा विधानसभा उपचुनाव में 7 पार्टियों के महागठंबधन की उम्मीदवार नीलम देवी के लिए सोमवार को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, शम्भू सिंह , मुन्ना सुल्तानिया, जेपी सिंह ने  बद्दुपुर, कुंदी, शहजादपुर, मानिकपुर, पूरनबीघा, अजगरा, चकरहिम, बकामा, सिकंदरपुर, खजुरार और सरहन का तूफानी दौरा किया। कई जगहों पर सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जदयू नेताओं ने लोगो से अपील की कि वो अपना महत्वपूर्ण वोट महागठबंधन के उम्मीदवार को देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। 


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोकामा के लोग अपने वोट को सही वोट देकर सही उम्मीदवार को जिताएंगे। मोकामा के लिए सही उम्मीदवार सात दलों की समर्थित महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी है। इस क्षेत्र के विकास के लिए नीतीश कुमार ने हर कोशिश की है। 


बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा हर क्षेत्र में नीतीश कुमार ने काम किया है। आप सभी को विकास पर भरोसा करना है और विकास नीतीश कुमार ही कर सकते है। आप सभी से अपील है कि नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करना है तो नीलम देवी को विधानसभा भेजिए। विपक्ष पार्टी भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है लेकिन, जब काम करने की बारी आती है भाजपा दंगे करवाती है और लोगों के मन भेद पैदा करती है। आप लोगो से अपील है कि अपने वोट सदुपयोग कीजिये और महागठबंधन की उम्मीदवारी भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजिए। 


वही, दौरे में जदयू महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने लोगों से अपील की कि जिस तरह से पूर्व विधायक अनन्त सिंह आप की सेवा करते आये है उसी तरह से महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी भी करती रहेंगी। आप जिस तरह से नीतीश कुमार पर भरोसा करते है उसी तरह से नीलम देवी पर भरोसा कीजिए। बहुत लोग आएंगे , तरह तरह का प्रलोभन देंगे। लेकिन फंसना नही नही है। आपके मान, सम्मान और हितों की रक्षा नीतीश कुमार करते रहे है। उसी को ध्यान में रखकर नीलम देवी को वोट करें। 


शम्भू सिंह और मुन्ना सुल्तानिया ने भी मोकामा विधानसभा के लोगो से अपील की वो महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं। क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार संकल्पित है और लगातार विकास होता रहेगा। इसी उम्मीद के साथ आप से अपील है कि नीलम देवी को जीता कर विधान सभा जरूर भेंजे।