1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 20, 2024, 9:22:33 PM
- फ़ोटो
RANCHI: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आजसू पार्टी ने 8 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वही सुनीता चौधरी को रामगढ़ से आजसू ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी जिसके बाद आजसू ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
सुदेश कुमार महतो को सिल्ली का प्रत्याशी बनाया गया है। वही सुनीता चौधरी को रामगढ़, नीरू शांति भगत को लोहरदगा, लम्बोदर महतो को गोमिया, रामचंद्र सहिस को जुगसलाई, निर्मल महतो (तिवारी महतो) को मांडू, हरेलाल महतो को ईचागढ़ और अजहर इस्लाम को पाकुड़ का उम्मीदवार बनाया गया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।
