1st Bihar Published by: Updated Mar 27, 2022, 10:29:56 PM
- फ़ोटो
DESK: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जिसे शिष्टाचार मुलाकात बतायी जा रही है। दो घंटे तक दिल्ली में हुई मुलाकात की जानकारी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने ट्विटर के माध्यम से दी है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि "दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार मुलाकात किया । इस दौरान सकारात्मक वातावरण के साथ उनका स्नेह और सानिध्य मिला"
जेपी नड्डा के साथ हुई मुलाकात के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की वो घटना दुखद थी। विधायिका को मजबूत और प्रशासनिक अराजकता खत्म का मिशन सब कोई मिलकर आगे कदम बढ़ाएंगे। किसी तरह का नकारात्मक मानसिकता नहीं रखे हैं। उन्होंने कहा कि विधायिका का सम्मान हो विधायिका को कतई कमजोर नहीं होने देंगे।