1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 17, 2019, 9:34:27 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: अपने ही विभाग के लोगों से रुपया दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगी करने वाले सिपाही को आरा से गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि भागलपुर के कोतवाली थाना में तैनात बिहार पुलिस का जवान सुनील रुपया दोगुनी करने के नाम पर अपने ही विभाग के लोगों से कई लाख रुपये ले चुका था. पर जब लेनदार ने अपना रुपया मांगा तो वह देने में आनाकानी करने लगा, जिसके बाद ठगी के शिकार एक पुलिस कर्मी ने इशाकचक थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील को आरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट