कटिहार में मनचलों की करतूत, युवती के साथ की छेड़खानी, जबरदस्ती घर से उठाने की कोशिश

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 27, 2019, 10:25:47 AM

कटिहार में मनचलों की करतूत, युवती के साथ की छेड़खानी, जबरदस्ती घर से उठाने की कोशिश

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार में मनचलों की घिनौनी करतूत देखने को मिली है. तीन युवकों ने एक युवती के घर में घुसकर छेड़खानी की. लड़कों ने छेड़खानी करने के बाद युवती को घर से जबरदस्ती उठाने की कोशिश भी की. घटना फलका थाना क्षेत्र के गिरियामा नासिमपुर गांव की है. तीनों युवक मोरसंडा गांव के निवासी हैं. बताया जा रहा है कि अहले सुबह तीन युवक शराब के नशे में युवती के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे, उसके बाद उसे जबरन घर से उठाकर ले जाने की कोशिश भी की. समय रहते ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट