1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 12, 2024, 4:07:56 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: भाजपा (BJP) के विधान पार्षद (MLC) अशोक अग्रवाल के भतीजे को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थप्पड़ मारने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं है बल्कि कटिहार रेल एसपी डॉ. संजय भारती हैं। जिन्होंने दुर्गा पूजा मेला घूमने आए कटिहार के विधान पार्षद (MLC) अशोक अग्रवाल की भतीजे गौतम को पत्नी और बच्चों के सामने थप्पड़ जड़ दिया।
बताया जाता है कि गौतम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पूजा पंडाल देख रहा था तभी किसी बात को लेकर कटिहार रेलवे एसपी डॉ. संजय भारती उनसे बदसलूकी करने लगे और एमएलसी के भतीजे को थप्पड़ मार दिया। एमएलसी के भतीजे को थप्पड़ मारते रेल एसपी का वीडियो वहां खड़े एक एडवोकेट ने बना लिया।
वीडियो बनाने वाला खुद को वकील बता रहा है। कह रहा है जो आप लोग कर रहे हैं उसका वीडियो हम बना रहे हैं हम पेशे से एडवोकेट हैं। फिर कहा की तीन बार आप इसको मार चुके हैं आप क्या है? आप मजिस्ट्रेट हैं ना..खुद को एडवोकेट बताने वाले शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि रेल एसपी ने जिसे थप्पड़ मारा वो बीजेपी एमएलसी का भतीजा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल वीडियो भेजा और थप्पड़ मारने वाले रेल एसपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं?
कटिहार रेल SP ने BJP MLC के भतीजे को मारा थप्पड़ ,पत्नी और बच्चों के साथ पूजा पंडाल देखने गया था गौतम, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने CM नीतीश से की शिकायत#katihar #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/Jh2vwy9Wtu
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 12, 2024