Hindi News / news / केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट...

केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2023, 3:48:08 PM

केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत

- फ़ोटो

DESK: केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है। लेकिन इस यात्रा के शुरू होने से पहले हेलीपैड पर दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिग के दौरान एक व्यक्ति पंखे के चपेट में आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान अमित सैनी के रूप में हुई है जो उत्तराखंड सिविल एविएशन के फाइनंसियल कंट्रोलर थे। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान सैनी केदारनाथ हेलीपैड का निरीक्षण करने गये थे। तभी उतरने के दौरान  हेलीकॉप्टर के पीछे के पंखे से उनकी गर्दन कट गयी और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना के वक्त उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे। जिस हेलीकॉप्टर से यह हादसा हुआ वो क्रिस्टल एविएशन कंपनी का है। घटना की सूचना मिलते ही केदारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।