1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 02, 2023, 11:56:29 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार हिंसा की आग में दहक रहा है और नीतीश को किसी भी बात की कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं, वह केवल मुस्लिमों के सीएम हैं। हिंदू भी उनको वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है और अधिकारी तक झूठ बोल रहे हैं। मीडिया ने भी इसको बेनकाब किया है।
इसके आगे गिरिराज सिंह ने रोहतास जिले के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिय। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी भी पलटू राम है। इसके आलावा नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालंदा में दो लोग की मौत हुई है। इससे साबित हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार जनता को सुरक्षा देने में विफल हो चुके हैं।