Hindi News / news / वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 10 लोगों...

वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत, कई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 30, 2023, 7:44:41 AM

वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत, कई घायल

- फ़ोटो

DESK: श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णों देवी जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, इसी दौरान जम्मू के झज्जर कोटली में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा अबतक 10 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।