Hindi News / news / लॉकडाउन में मास्क नहीं पहनने पर पिता ने बेटे की हत्या, थाना जाकर...

लॉकडाउन में मास्क नहीं पहनने पर पिता ने बेटे की हत्या, थाना जाकर किया सरेंडर

1st Bihar Published by: Updated Apr 19, 2020, 11:46:15 AM

लॉकडाउन में मास्क नहीं पहनने पर पिता ने बेटे की हत्या, थाना जाकर किया सरेंडर

- फ़ोटो

DESK: लॉकडाउन के बीच पश्चिम बंगाल में एक अनोखी घटना सामने आई है. बेटा मास्क नहीं पहन रहा था. जिससे गुस्से में आकर 78 साल के बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी. हत्या के बाद वह खुद थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. यह घटना कोलकाता की है. 

थाना जाकर बोला घर में पड़ा है शव

पिता ने जाकर पुलिस से कहा कि मेरे 45 साल के बेटे का शव घर में पड़ा हुआ है. वह मास्क नहीं पहन रहा था. जिसके कारण मैंने उसकी हत्या कर दी. बेटा हर दिन शाम को बिना मास्क लगाए घर से बाहर जाता था. मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था, लेकिन उसने एक न सुनी. जिससे मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा था. 

पुलिस ने भी हैरान

कोलकात के शोवा बाजार इलाके के रहने वाले बंशीधर मलिक के बातें सुन पुलिस कर्मी भी हैरान हो गए. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने खुद बताया कि वह अपने परिवार के साथ शोवा बाजार में रहता है. लेकिन बेटे की हरकतों से परेशान था.