BIHAR TEACHER NEWS : बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश: अब टीचरों को करनी होगी ग्रुप फोटो अपलोड Bihar News: बिहार में निगरानी का तगड़ा एक्शन, रिश्वत लेते एक दिन में दबोचे गए 5 घूसखोर Bihar Train News: खत्म होगा कंफर्म टिकट मिलने का झंझट, बिहार के इन 8 स्टेशनों से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस VIRAL VIDEO : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में हंगामा, कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में अभद्र नारेबाजी; सोशल मीडिया पर बवाल BIHAR NEWS : मुंगेर हादसा: रील्स बनाते समय बस से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत, एक गंभीर घायल World Record T20: खतरे में क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रनों के मामले में यह दिग्गज बनेगा नंबर 1 ROHTAS BIRTHDAY PARTY : RJD विधायक के घर बर्थडे पार्टी में महिला की मौत. परिवार बोला - MLA ने पूछा तक नहीं Bihar PDS shops : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: PDS दुकानदारों का कमीशन 47 रुपए बढ़ा, अब जारी हुआ यह आदेश pm narendra modi : बिहार के सबसे बड़े बिजली घर बनने का रास्ता साफ, इस दिन PM मोदी करेंगे शिलान्यास Bihar News: बिहार में बिजली स्टोरेज को लेकर नई क्रांति, 15 ग्रिड सब-स्टेशनों में शुरू हुआ काम
1st Bihar Published by: Updated Thu, 08 Dec 2022 05:31:25 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। वहीं, इस चुनाव परिणाम के बाद कई छोटे - बड़े दलों के प्रमुख नेतायों द्वारा महागठबंधन द्वारा सवाल उठाने शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में अब जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।
जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर का कहना है कि, इस चुनाव के नतीजों से महागठबंधन को सबक लेना चाहिए। इसके बाद साल 2024 में देश का चुनाव यानी लोकसभा चुनाव होने वाला है। उस चुनाव में अगर भाजपा को हराना है तो महागठबंधन को अपनी रणनीति और घटक दलों के साथ तालमेल को सुव्यवस्थित करना होगा। यह चुनाव महागठबंधन के लिए आगामी रणनीति तय करने के लिए खास चुनाव रहा।
दानवीर ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा में भाजपा की जीत महागठबंधन की कमजोर रणनीति और आपसी तालमेल में कमी की वजह से हुई है। अगर इसे समय रहते दूर कर लिया जाए तो आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन मजबूत स्थिति में होगी। दानवीर ने कहा कि भाजपा देश के लिए राष्ट्रीय आपदा है। साल 2014 के बाद से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। रोजगार के अवसर समाप्त हुए हैं। महंगाई बढ़ी है। गरीब और महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। देश में भुखमरी की हालत बद से बदतर है। विदेश नीति ने भी भारत पिछड़ रहा है। लेकिन इन सब की चिंता से दूर भाजपा ने अपने प्रचार तंत्र को इस कदर मजबूत कर लिया है कि वह इसके गलत इस्तेमाल से जनता को गुमराह करती है।
दानवीर ने कहा कि देश भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। आने वाले दिनों में भाजपा को शिकस्त देने के लिए संविधान और भारत की परिकल्पना में भरोसा रखने वाली तमाम दलों को एक साथ आना होगा और सटीक रणनीति वह बेहतर तालमेल के साथ भाजपा से लड़ना होगा। तभी देश सुरक्षित होगा और भाजपा की हार होगी। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई साथी मौजूद रहे।