Bihar police news: पहले थाने में महिला की नहीं सुनी गई बात, फिर दर्ज की गई गलत लोगों पर FIR! अब थानेदार पर जुर्माने की सिफारिश Panchayat Sachiv: जानता है विनोद, बिहार में कैसे बनते हैं पंचायत सचिव? यहाँ देखो सैलरी, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी Neeraj Kumar letter to lalu yadav: जदयू प्रवक्ता नीरज ने लिखा लालू यादव को 'गुनाहनामा', राजद शासन में दलितों के साथ हुए अन्याय गिनाए Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर मौत का तांडव, 3 की मौत, कई घायल Mahagathbandhan CM face: क्या तेजस्वी बनेंगे महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट? आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें! Bihar News: एक ऐसा जिला जहां पेड़-पौधों पर रखे गए हैं 20 से अधिक गाँव के नाम, लिस्ट देख आप भी कहेंगे "वाह, ये हुई न बात" NEET UG 2025: NEET Exam में गलती पड़ सकती है भारी, जानिए क्या न करें Best Course: 12वीं के बाद करें ये बेस्ट कोर्स, मोटी सैलरी के साथ-साथ मिलेगा विदेश घूमने का भी मौका Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत Khelo India Youth Games 2025:बिहार में खेल इतिहास का सुनहरा पल...8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!
1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Mon, 05 Dec 2022 11:26:55 AM IST
- फ़ोटो
MUZZFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रही उपचुनाव में वोटिंग जारी है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इस विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 24% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस विधानसभा सीट पर कुल 3 लाख 11 हजार 728 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां मतदान के लिए 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वैसे तो इस सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। लेकिन, मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच का ही बताया जा रहा है। इस विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव जेडीयू के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। वो इस कारण कि भाजपा के अलग होने के बाद जदयू पहली बार अपनी सिंबल पर मैदान में उत्तरी है। लेकिन, इस बार उनको न सिर्फ भाजपा बल्कि AIMIM और VIP के कैंडिडेट का भी सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, हाल ही में हुए गोपालगंज उपचुनाव के परिणाम से उत्साहित एआईएमआईएम ने यहां भी महागठबंधन का खले बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी निलाभ कुमार के उतार देने से भाजपा कीमुश्किलें बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि एआईएमआईएम जहां महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएगी वहीं वीआईपी भूमिहार समाज को साथ लेकर भाजपा का गणित को गड़बड़ा सकते हैं।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा हमेशा चौंकाने वाला परिणाम देता रहा है। वर्ष 2015 में जदयू-राजद-कांग्रेस के साथ रहने के बाद भी यहां भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू के साथ होने पर भी राजद ने बाजी मारी थी। इसलिए यहां कुछ भी स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।लेकिन, इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।