लालू के 'हनुमान' कहे जाने वाले भोला यादव को मिली जमानत, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में हुए थे गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2022, 8:36:55 PM

लालू के 'हनुमान' कहे जाने वाले भोला यादव को मिली जमानत, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में हुए थे गिरफ्तार

- फ़ोटो

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। लालू के 'हनुमान' कहे जाने वाले भोला यादव को जमानत मिल गयी है। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद के पूर्व विधायक भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के OSD रह चुके हैं।


नौकरी के बदले जमीन घोटाले में गिरफ्तार RJD के पूर्व MLA भोला यादव को बुधवार को दिल्ली में जमानत मिल गयी है। बीते दिनों सीबीआई ने भोला यादव को गिरफ्तार किया था।


मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। भोला यादव पर आरोप है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिया गया था। 2004 से 2009 तक वे लालू यादव के ओएसडी रहे थे। उसी दौरान रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था।