ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक

लालू की सजा पर BJP ने कहा जैसी करनी वैसी भरनी, RJD बोली.. लालू यादव एक विचार है जेल जाने से खत्म नहीं होगा

1st Bihar Published by: Updated Mon, 21 Feb 2022 02:04:19 PM IST

लालू की सजा पर BJP ने कहा जैसी करनी वैसी भरनी, RJD बोली.. लालू यादव एक विचार है जेल जाने से खत्म नहीं होगा

- फ़ोटो

PATNA: चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है वही 60 लाख रुपये का  आर्थिक दंड भी लगाया है। डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 41 दोषियों को आज सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है। बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी...जो जैसा करेगा वैसा भरना पड़ेगा।


बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि कर्म के आधार पर ही सबकुछ होता है। जैसा कर्म लोग करते हैं वैसा ही फल उन्हें मिलता है। वही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भी बयान सामने आया है। मंगल पांडेय ने कहा कि 15 साल तक जब लालू जी का शासन था तब बिहार की क्या स्थितियां थी यह किसी से छिपी नहीं है। सबकुछ न्यायालय में हो रहा है बाहर तो कुछ हो नहीं रहा है। न्यायालय का जो निर्णय होता है उसे ही न्याय माना जाता है।


लालू प्रसाद यादव पर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने जो बयान दिया उस पर पलटवार करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि रेणु देवी नाथूराम गोडसे की भाषा बोल रही हैं। लालू प्रसाद यादव एक सिद्धांत है लोग पहले भी गफलत में रहे हैं कि सजा होने और जेल जाने के बाद पार्टी या सरकार खत्म हो जाएगी लेकिन हम सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जीत के आए हैं। 


जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद स्वयं इस बिहार की आवाम की उम्मीद है जिस उम्मीद के सबसे बड़े कर्ताधर्ता नेतृत्व कर्ता लालू प्रसाद है। न्याय प्रणाली पर भरोसा होते हुए भी सीबीआई पर कोई भरोसा हमलोग को नहीं है। सीबीआई ने जो प्रस्तुत किया है वो सीबीआई जानती है। लेकिन जो भी सीबीआई और भाजपा वालों और नीतीश जी की इच्छा है। इतना जान लीजिए जिस हालत में हमारे नेतृत्व में रखे लेकिन बिहार की जनता का विश्वास है कि जहां भी लालू प्रसाद होंगे उनका विचार उनके हृदय में है। बहुत लंबे समय तक कैद करने के बावजूद लालू जी को बिहार की जनता के दिल से कोई नहीं निकाल पाया।