Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे Bihar Election 2025: बिहार के इस नक्सल प्रभावित इलाके में 73 साल बाद होगी वोटिंग, चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरी Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस
1st Bihar Published by: MUKESH Updated Fri, 28 Oct 2022 05:32:46 PM IST
- फ़ोटो
GOPALGANJ: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ी खबर आ रही है। गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम व लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की तारीख तय की गयी है। अगले महीने उनका किडनी का ट्रांसप्लांट होगा।
दिवाली से कुछ दिन पहले ही वे सिंगापुर से डॉक्टरों से परामर्श लेकर दिल्ली लौटे हैं। फिलहाल वे बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को डॉक्टर ने सलाह दी है कि किडनी का ट्रांसप्लांट जल्द किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के वजह से उन्हें सिंगापुर से दिल्ली वापस आना पड़ा है। कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद उन्हें फिर सिंगापुर ले जाया जाएगा। जहां अगले महीने किडनी का ऑपरेशन किया जाएगा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज गोपालगंज पहुंचे थे। जहां जादोपुर में विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में वोट करने की अपील उन्होंने लोगों से की। तेजस्वी ने चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी ने आप लोगों को धन्यवाद कहा है।
तेजस्वी ने कहा कि मेरा दादी और नानी घर गोपालगंज ही है। आज हम जो कुछ है वो आपलोगों की बदौलत हैं। नीतीश-लालू ने देश हित के लिए जो फैसला लिया वो आप भी जानते हैं। बिहार में फिर से महागठबंधन बनाकर देश में संदेश भेजा कि जो तानाशाह का माहौल है उससे लड़ाई लड़ी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि आप सबकों पता है कि बीजेपी का क्या हाल हुआ।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव का संदेश लेकर गोपालगंज आए हैं। उन्होंने गोपालगंज की जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि आज हम जो कुछ हैं वो गोपालगंज की जनता की बदौलत है। गोपालगंज के लोगों का जो प्यार उनको मिला है उसके बदौलत ही उनकी पहचान आज है।