1st Bihar Published by: Updated Mar 15, 2022, 11:09:57 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड गयी है. देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम उनके आवास पर पहुंची है.
तेजप्रताप यादव के करीबियों ने बताया कि उन्हें तेज बुखार है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. हालांकि उन्हें दिन से ही हल्का बुखार था लेकिन रात में तेज बुखार हो गया. उसके बाद सांस लेने में भी परेशानी होने लगी. जिसके बाद डॉक्टरों को सूचित किया गया. डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने में लगी है.