1st Bihar Published by: Updated Apr 07, 2020, 4:47:54 PM
- फ़ोटो
SURAT: लॉकडाउन में बेटा घर से बाहर निकलकर दोस्तों के साथ खेलना चाह रहा था, लेकिन बाहर निकलने से पिता ने मना कर दिया. जिससे नाराज बेटे ने फांसी लगा दी. लड़के को गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. यह घटना सूरत के गोडादरा शिव कृपा सोसायटी की है.
कोरोना के डर से पिता ने रोका
जिस लड़के ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की वह 12वीं का छात्र है. उसके पिता रविंद्र चौहान ने बताया कि बेटा दीपक रोज लॉकडाउन में दोस्तों के साथ घर से बाहर घूमने निकल जाता था. ऐसे में कोरोना वायरस का डर रहता था. लेकिन वह मानता नहीं था. जब वह बाहर निकल रहा था तो मैंने डांट दिया. जिसके बाद उसने जान देने की कोशिश की. घटना के दौरान मैं सब्जी लेने गया था.
मां ने देखा तो किया शोर
जिस समय बेटा फांसी लगा रहा था उस समय उसकी मां नहाने गई थी. बाथरूम से बाहर आने के दौरान दीपक पर नजर पड़ी तो वह जोर से चिल्लाने लगी. इस दौरान सोसाइटी के कई लोग आए और फांसी के फंदे से निकालकर उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. लड़के की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उससे एक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...