1st Bihar Published by: Updated Apr 07, 2020, 10:21:28 AM
- फ़ोटो
DESK : अगर आपने भी लॉकडाउन के दौरान फ्लाइट का टिकट लिया था और अब पैसा डूबने की चिंता से परेशान हो रहे हैं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है. आपका पैसा डूबने वाला नहीं है.
सिविए एविएशन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कोई भी एयरलाइन खरीदे गए फ्लाइट टिकट का पैसा रिफंड नहीं करेगी. लेकिन अपने ग्राहकों के टिकट को एक साल तक के लिए रिजर्व कर लिया है. इसका मतलब यह है कि लॉकडाउन खुलने के बाद आप एक साल तक किसी भी सेक्टर का दोबारा टिकट करा सकते हैं. लेकिन इसके साथ ही टिकट का सेक्टर और दिन बदल सकता है, लेकिन यात्रियों का नाम नहीं बदला जा सकता है.
इसके लिए कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए रिजर्वेशन की अलग-अलग समयसीमा तय की है. ऐसे में आप ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. कई कंपनियां एक साल तक दोबारा टिकट कराने का मौका दे रही है तो वहीं कुछ कंपनियां 8-9 महीने का ही समय दे रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...