1st Bihar Published by: Updated Apr 27, 2020, 10:08:42 AM
- फ़ोटो
DESK : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गुड्डर इलाके में भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
इससे पहले कुलगाम के गुद्देर इलाके में ही आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में हुई मुठभेड़ में 4 दहशतगर्द मारे गए। रविवार को यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के गस्ती दल पर फायरिंग की। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकवादियों को घेर लिया।
बता दें कि घाटी में लॉकडाउन में अब तक 23 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को ही अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी कि साल 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 50 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों के सफाए से बौखलाया पाकिस्तान और आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...