Hindi News / news / लोगों को महंगाई का एक और झटका, जानिए कितने रुपए महंगा हुआ एलपीजी...

लोगों को महंगाई का एक और झटका, जानिए कितने रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

1st Bihar Published by: Updated May 01, 2022, 10:37:16 AM

लोगों को महंगाई का एक और झटका, जानिए कितने रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

- फ़ोटो

DESK : पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को मई महीने के पहले दिन महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102.50 रुपए का इजाफा कर दिया है। हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।


मई का महीना शुरू होते ही लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 102.50 रुपए की बढोतरी की है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की दाम 2355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसकी कीमत 2253 रुपए थी।


हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर मिली है। पटना में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपए हैं। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी समारोहों के दौरान किया जाता है। प्रति सिलेंडर 102.50 रुपए बढ़ोतरी से उनका बजट बिगड़ने वाला है। जिसका सीधा असर लोगों की जेबों पर भी पड़ना लाजमी है।