1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 17, 2023, 7:24:47 PM
- फ़ोटो
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो गया। महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज किरण ऑटो मोबाइल्स के प्रांगण में बीजेपी विधायक नन्द किशोर यादव, डायरेक्टर नितिन कुमार और आदित्य राज ने हर साल की तरह इस साल भी छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल एवं पूजन सामग्रियों का वितरण किया।
नितिन कुमार ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को देश दुनिया के लोग बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। किरण ऑटोमोबाइल्स ने अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हर साल की तरह इस साल भी छठ व्रतियों के सुविधा के लिए उनके बीच साड़ी, सूप, नारियल, एवं अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया।
नितिन कुमार ने कहा कि हम छठी मईया से यही आशीर्वाद मांगते है की सब के घर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहे। हमारी कोशिश है की किसी भी छठ व्रतियों को पैसे के कारण बिहार के इस महापर्व छठ का व्रत करने में परेशानी न आये। अभी ये वितरण कार्यक्रम और भी छठव्रतियों के लिए उपलब्ध रहेगा।