Hindi News / news / लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, किसी भी वक्त जारी...

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, किसी भी वक्त जारी हो सकती है अधिसूचना

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 11, 2024, 5:02:22 PM

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, किसी भी वक्त जारी हो सकती है अधिसूचना

- फ़ोटो

DELHI: केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 यानि सीएए को देश में लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। कहा जा रहा है कि सोमवार को किसी भी वक्त गृह मंत्रालय इसको लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। अधिसूचना के जारी होने के बाद यह कानून पूरे देश में लागू हो जाएगा।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर पिछले महीने 10 फरवरी को बड़ा ऐलान किया था। शाह ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में सीएए कानून लागू कर दिया जाएगा और चुनाव से पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान शाह ने दावा किया था कि देश में सीएए लागू होने से कोई रोक नहीं सकता है।


इस कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए प्रवासी अल्पसंख्यकों समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में बसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित प्रताड़ना झेल चुके गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।