1st Bihar Published by: Updated Apr 07, 2020, 11:06:50 AM
- फ़ोटो
MUMBAI: महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरपा रहा है. अब महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के लिए काम करने वाले 150 से अधिक स्टाफ का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. यह फैसला मातोश्री के बाहर एक चाय बेचने वाली महिला के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद लिया गया है.
सभी स्टाफ जाते थे महिला के दुकान पर चाय पीने
जो महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है वह मातोश्री के सामने चाय की दुकान चलाती है. उस दुकान पर सीएम उद्धव के स्टाफ रोज चाय पीने जाते थे. किसी भी संक्रमण के कारण ठाकरे परिवार भी डरा हुआ है.
मातोश्री को किया गया सैनिटाइज
महिला के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बीएमसी टीम पहुंची और पूरे इलाके में फॉगिंग और अत्याधुनिक मशीनों के जरिए पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन किया. महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि सीएम से मुलाकात करने वाले लोग भी यहां पर चाय पीते थे. ऐसे में चाय बेचने वाली महिला के संपर्क में आने वाले कई लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...