1st Bihar Published by: Updated Apr 03, 2022, 4:05:56 PM
- फ़ोटो
DESK: महाराष्ट्र के नासिक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। रविवार की दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में एक की मौत हो गयी है जबकि दस से अधिक यात्री घायल हो गये हैं।
महाराष्ट्र में नासिक के पास एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ की माने तो आज दोपहर 3.10 बजे डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना के तुंरत बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों का इलाज शुरू किया गया।