1st Bihar Published by: Updated Apr 05, 2020, 9:53:34 AM
- फ़ोटो
DESK: महिला ने एक अधिकारी के साथ पहले रात में शराब पी. फिर उसके बाद धारदार हथियार से काटकर अधिकारी की हत्या कर दी. दोनों के बीच कई सालों से अवैध संबध थे. आरोपी महिला ने अपने ही घर में अधिकारी की हत्या की. यह घटना राजस्थान के अलवर की है.
इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन में पति पत्नी को पैदल लेकर आ रहा था घर, रास्ते में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप
महिला ने खुद पुलिस को दी सूचना
महिला ने विकास अधिकारी राकेश मोहन भारद्वाज की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद खुद पुलिस को सूचना दी कि मेरे घर में शव पड़ा है, उसको लेकर जाए. मृतक राकेश मोहन तिजारा में ग्राम विकास अधिकारी के पद कार्यरत थे. उनके औरआरोपी महिला के मकान के बीच करीब 150 मीटर की दूरी है. अधिकारी महिला के घर रात में आ जाता था.
महिला ने कबूल किया अधिकारी के साथ थे अवैध संबंध
थानाधिकारी विनोद सामरिया ने जब महिला से पूछताछ की तो आरोपी महिला बताया कि उस अधिकारी के साथ उसका अवैध संबंध था. हत्या से पहले उसने राकेश मोहन के साथ शराब पी थी. इस दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला ने हत्या कर दी. आरोपी महिला इससे पहले 2013 में अपनी सास की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी. इस आरोप में महिला के पति जेल में है और वह जमानत पर बाहर है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...