KATIHAR: मनिहारी में बाढ़ और कटाव से तबाही, सांसद तारिक अनवर पहुंचे धुरयाही पंचायत, मदद का दिया आश्वासन अयोध्या दर्शन को रवाना हुआ 13वां जत्था, अजय सिंह की पहल से अब तक 2500 श्रद्धालु पहुंचे पावन नगरी पूर्णिया में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता का युवा संवाद, युवाओं से मोदी की जनसभा में शामिल होने की अपील Bihar Politics: ‘RJD को मुसलमानों की चिंता नहीं, सिर्फ BJP का डर दिखाकर उनका वोट लिया’ प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘RJD को मुसलमानों की चिंता नहीं, सिर्फ BJP का डर दिखाकर उनका वोट लिया’ प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Crime News: बिहार में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों का तांडव, वार्ड सदस्य के घर बोला हमला; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 9 साल से फरार दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल
1st Bihar Published by: Updated Tue, 08 Mar 2022 03:30:38 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजद की महिला नेता और कार्यकर्ता शामिल हुई। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। आज के दिन पार्टी की महिला कार्यकर्ता ही मौजूद रहीं। बिहार के विभिन्न जिलों से महिलाएं प्रदेश कार्यालय पहंची थी। इस मौके पर राजद के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां महिलाएं काम नहीं कर रही है। महिला किसी से कम नहीं है। जिस लगन के साथ महिलाएं किसी काम को अंजाम देती है उतना पुरुष भी नहीं देते हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद महिलाओं को पकड़ी पहनाई और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, श्याम रजक, शक्ति सिंह यादव, शिवानंद तिवारी, वृषिण पटेल समेत कई वरीय नेता मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने वहां मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार और देश की जितनी भी महिलाएं हैं हमारी माता बहने हैं उन सबकों महिला दिवस पर हम शुभकामना देते हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं जो भी काम दिया जाता है उसे वे मुकाम तक पहुंचाती है। किसी भी क्षेत्र हो हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां महिलाएं काम नहीं कर रही है। महिला किसी से कम नहीं है। जिस लगन के साथ महिलाएं किसी काम को अंजाम देती है उतना पुरुष भी नहीं देते हैं।
तेजस्वी ने कहा कि राजद महिला प्रकोष्ठ को और बढ़ाया जाए। इसे ब्लॉक और पंचायत लेवल तक संगठन तैयार किया जाए। महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ा जा रहा है। बालिका गृह इसका उदाहरण है। जहां बालिका गृह में बच्चियों को इंसाफ के लिए हमलोगों ने दिल्ली के जंतर मंतर तक जाकर लड़े। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी सरकार नहीं सुधरी। हम सब लोगों का दायित्व बनता है कि अगर हमलोगों को अपना आवाज बुलंद करना है तो हम लोगों को संगठन का विस्तार करना होगा।
बिना महिलाओं को पार्टी में जगह दिए हमारा ए टू जेड पार्टी की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। 2015 में 10 टिकट महिला को मिला और दस मे दस सीटे महिलाओं ने जीता। तेजस्वी ने कहा कि आप काबिल है तो हम विश्वास दिलाते है कि उसका टिकट सुनिश्चित होगा प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाएगा।
लेकिन उस हिसाब से आपकों तैयारी भी करनी होगी। आपकों अपना पहचान बनानी पड़ेगी। पहचान बनेगी तो आप लोग नजर में आएंगे। इसके लिए आपकों जनता के बीच जाना होगा, जनता के हर सुख-दुख में शामिल होना पड़ेगा। आप जनता की आवाज उठाइए पार्टी के कार्यकमों मे हिस्सा लिजिए।
पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़े। जो महिलाएं पीड़ित और शोषित समाज की है अंतिम पायदान की है उन्हें जोड़िए। जेएनयू की प्रियंका भारती को ही ले लिजिए क्या खूब बोलती है। हम भी उनकी भाषण को सुनते हैं। हमारे अभिभावक तूल्य कांति सिंह जी को हम बचपन से देखते आ रहे है। आज इनका जन्मदिन है हम सभी की तरफ से जन्मदिन की शुभकामना देते है। इनका आशीर्वाद सब पर रहे। यही हमारी कामना करते है। आज हमने केक काटकर इनका जन्मदिन भी मनाया।
वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर तेजस्वी ने कहा कि एग्जिट पोल के लड्डू बीजेपी को खाने दीजिए असली रिजल्ट आएगा तब अखिलेश यादव लड्डू खाएंगे। बिहार में जब चुनाव हुए थे तब एग्जिट पोल किसकी सरकार बता रही थी इसलिए यूपी में लोग सावधान रहे ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। बिहार में तो चोर दरवाजे से सरकार बनी थी इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। 10 मार्च को समाजवादी की ही सरकार बनेगी और अखिलेश यादव यूपी के सीएम बनेंगे।