BETTIAH: दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा गया, बैटरी चोरी का आरोप, वीडियो वायरल Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, कोर्ट से मांगी अंतरिम जमानत इंटैक हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर और विद्या विहार के छात्रों ने रचा इतिहास, जीता पहला स्थान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे इस सीट से लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, NR कटवाने के बाद खुद किया एलान Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन Bhojpur News: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने रचा नया इतिहास, 124 विद्यार्थियों का CHO के पद पर हुआ चयन IRCTC घोटाले को लेकर रोहित सिंह ने लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला, कहा– ‘तेजस्वी की हार राघोपुर से तय’ Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 19 Nov 2023 08:15:22 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य यानी उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री सुमित सिंह ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
मंत्री अशोक चौधरी और सुमित सिंह ने अपने आवास में बने छठ घाट पर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की और छठी मईया से प्रदेशवासियों की तरक्की की कामना की। वही छठ घाट पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने छठव्रतियों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और बिहार वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामना दी। वही बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बलिया थाना क्षेत्र के मैंसरपुर गांव में महापर्व छठ मनाया। सिर पर दउरा लेकर वे छठ घाट पहुंचे जहां उन्होंने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और देश और प्रदेश की तरक्की की कामना की।
पटना सहित पूरे बिहार में छठ पूजा की धूम मची हुई है। महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह का माहौल है। वही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। पहले उन्होंने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उसके बाद स्टीमर से गंगा घाटों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गये।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मानुशासन का पर्व है। लोग शुद्ध अन्तःकरण एवं निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। भगवान भास्कर से राज्य में प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।