ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

मोकामा में बोले चिराग..सोनम देवी की जीत में कहीं कोई संदेह नहीं, ऋतुराज सिन्हा ने कहा-BJP के पक्ष में जनता ने ले लिया फैसला

1st Bihar Published by: Updated Mon, 31 Oct 2022 07:31:15 PM IST

मोकामा में बोले चिराग..सोनम देवी की जीत में कहीं कोई संदेह नहीं, ऋतुराज सिन्हा ने कहा-BJP के पक्ष में जनता ने ले लिया फैसला

- फ़ोटो

MOKAMA: बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर 3 नवंबर को उप चुनाव होने हैं। बीजेपी ने गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी का सीधा टक्कर राजद प्रत्याशी नीलम देवी के साथ है। बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी के लिए वोट मांगने और चुनाव प्रचार करने बीजेपी और लोजपा रामविलास के कई नेता आज मोकामा पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सहित तमाम नेता मौजूद थे। 


बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मोकामा की जनता ने इस बार बीजेपी को जीताने का मन बना लिया है। वहीं चिराग पासवान ने कहा कि हम सब आज एक ही उद्धेश्य से यहां पर इकट्ठा हुए है वो उद्धेश्य हमारी बहन सोनम देवी है जिन्हें जीताने के लिए हम मोकामा पहुंचे हैं। इस दौरान विजय सिन्हा ने चिराग पासवान को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामना भी दी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान दीर्घायू हो यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि मोकामा में कमल खिलाने और पूरे बिहार के अंदर एक नए बदलाव में चिराग पासवान की अहम भूमिका है। 


वहीं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यही वो आशीर्वाद है जिसने विपरित परिस्थितियों में इस चिराग को बुझने नहीं दिया। मोकामा की इस धरती पर आज बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा,  पूर्व सांसद व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, पार्टी के कई प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद हैं। 


हम सब आज एक ही उद्धेश्य से यहां पर इकट्ठा हुए है वो उद्धेश्य हमारी बहन सोनम देवी है जिन्हें भारी मतों से हमें जीत दिलाना है। मोकामा में आज रोड शो भी किया गया। जिसकी जानकारी चिराग पासवान ने दी। उन्होंने कहा कि रोड शो में मोकामा की जनता का प्यार और आशीर्वाद दोनों मिला। उन्होंने कहा कि एक बात तो पूरी तरीके से तय हो चुकी है कि बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी की जीत में कही कोई संदेह नहीं है। यह कोई बढ़ा चढ़ा कर नहीं बोल रहे है बल्कि यह जमीनी हकीकत है। 


चिराग ने कहा कि मोकामा और बिहार बदलाव का मन बना चुका है यह बदलाव जरूरी भी है। यदि बदलाव नहीं होगी तो विकसित बिहार की कल्पना नहीं कर सकते। नई महागठबंधन की सरकार में नया क्या है बीते 32 साल से यही लोग बिहार में शासन कर रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि सरकार नया क्या दे रही है।