मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, CMO ने दी जानकारी

1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2022, 6:32:55 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, CMO ने दी जानकारी

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। सीएम कार्यालय से इस बात की जानकारी दी गयी है। फिलहाल CM नीतीश चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेशन में हैं। 


सीएमओ ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। जिसमें सीएमओ ने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जांच में पॉजिटिव हो गये है। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।