1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jun 27, 2023, 9:37:20 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से है जहां चोरों ने देर रात दो घरों में जमकर उत्पात मचाया और दोनो घर से करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा ले गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल में जुट गई है.
यह घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी गांव का है. जहां चोरों ने दो घरों में जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने दोनो घर से करीब 15 लाख की सम्पति जहां गहने, कपड़ा और नगदी के साथ साथ बर्तन भी ले गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरैया थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची है. और जांच पड़ताल में जुट गई है.
वही गांव वाले और गृह स्वामी डॉग स्क्वायड मंगाने की मांग कर रहे है. गृह स्वामी की माने तो घर के अंदर खाना बना हुआ जो था उसे भी बैठकर सब चोर खाया है और उसके बाद करीब 15 लाख की सम्पति को लेकर चंपत हो गए है. फिलहाल पुलिस की टीम जाँच पड़ताल में जुटी है, लेकिन चोरों की यूनिक तकनीक पहले खाना खाया फिर किया चोरी की चर्चा इलाके में जोरो पर है.