1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Apr 06, 2023, 4:36:24 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के बरुराज में करोड़ो रूपये की लागत से बने एथनॉल प्लांट और शहरी क्षेत्र के बेला औद्योगिक क्षेत्र में बैग क्लस्टर का शुभारंभ करने पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार का लोहार समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया।
मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री समीर महासेठ,मंत्री विजय चौधरी के अलावे भाजपा के कई पूर्व मंत्री भी थे। कार्यक्रम स्थल पर जाने के दौरान बरुराज इलाके में लोहार समाज के लोगों द्वारा अपने समाज को विभिन्न हिस्सों में विभक्त किये जाने का विरोध किया गया ।
हाथ मे बैनर पोस्टर लेकर लोहार समाज के लोगों ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। हालांकि विरोध की सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन विरोध कर रहे महिलाओं और पुरुषों को जब तक वहां से पुलिस हटाती तबतक सीएम का काफिला वहां से होकर गुजर गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी।