Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट: एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट: एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Mar 30, 2023, 8:54:53 PM

मुजफ्फरपुर में वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट: एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: कुढ़नी के थतियां गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पूर्व शिक्षक के घर के दरवाजे पर वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे गांव में इसकी धमक सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद टुकड़ा पातेपुर से करीब 1000 मीटर आगे जाकर एक घर पर गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


जब तक लोग कुछ समझते तब तक पूरे गांव में कोहराम मच गया। ब्लास्ट से मौके पर ही शिक्षक के बेटे पप्पू सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी। पप्पू सिंह घर में ही शादी विवाह में उपयोग होने वाले रथ व अन्य चीजों को बनाते थे। आज अचानक पेंट करने के दौरान हवा टंकी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और मौके पर ही पप्पू सिंह की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।