1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 10, 2019, 1:02:12 PM
- फ़ोटो
NALANDA: ख़बर नालंदा से है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा. भड़के परिजनों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजन शव को अस्पताल से जबरन उठाकर ले गये. इस दौरान परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. गुस्साए लोगों ने अस्पताल से शव ले जाकर देवधा गांव के पास एनएच-20 पर जाम लगा दिया. जिससे पटना-रांची मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. दरअसल दीपनगर थाना इलाके के एनएच 20 पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया था. सूचना मिलते ही बिहारशरीफ के अंचलाधिकारी अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों ने उनसे मुआवजे की राशि की मांग की. अंचलाधिकारी ने कोष में राशि नहीं रहने के कारण चेक मंगलवार को देने की बात कही. जिसके बाद परिजन भड़क उठे और शव को लेकर अस्पताल से भाग गए और हंगामा प्रदर्शन किया. नालंदा से राज की रिपोर्ट