एक्शन में नवगछिया एसपी निधि रानी, 2 देसी कट्टा और 153 राउंड गोली के साथ कुख्यात को दबोचा

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 4:29:35 PM

एक्शन में नवगछिया एसपी निधि रानी, 2 देसी कट्टा और 153 राउंड गोली के साथ कुख्यात को दबोचा

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने 2 देसी कट्टा और 153 राउंड गोलियों के साथ एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है. नवगछिया के रंगरा ओपी थाना इलाके के साधोपुर गांव से पुलिस को ये बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने दो देसी कट्टा, 153 राउंड गोली और १ लाख 9 हजार रूपए के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि मधेपुरा जिले के फुलौत में पुलिस द्वारा गाड़ी चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ पकड़ाए गए अपराधी ने साधोपुर गांव में रह रहे कुख्यात अपराधी विशाल यादव के बारे पुलिस को बताया था. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. एसपी ने आगे बताया कि कुख्यात के अलावा एक अन्य शातिर अपराधी को एक देसी कट्टा और 10 राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी लतीपुर गांव का रहने वाला पप्पू यादव बताया जा रहा है. जिसके ऊपर पहले से ही बिहपुर थाना और खरीक थाने में मामला दर्ज है.