Hindi News / news / नवादा से पटना जा रही बस धमौली के पास पलटी, एक दर्जन से...

नवादा से पटना जा रही बस धमौली के पास पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर, बस में 45 लोग थे सवार

1st Bihar Published by: SONU Updated Jun 15, 2023, 9:51:57 PM

नवादा से पटना जा रही बस धमौली के पास पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर, बस में 45 लोग थे सवार

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा से पटना जा रही यात्री बस वेना थाना क्षेत्र के धमोली गांव के पास अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। बस में सवार 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वेना थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जिसमें बस के कंडक्टर की स्थिति नाजुक देखते हुए पुलिस सदर अस्पताल ले गयी। वेना थाने के दारोगा ने बताया कि विपरीत दिशा आ रही बस ने चकमा दिया जिससे बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे। 


बताते चले कि वेना में फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण इलाके के सड़क में कई जगह गड्ढे हैं जिसके कारण यहां से गुजरने वाली गाड़ियां अक्सर दुर्घटना का शिकार होती है। आज भी बस हादसे का शिकार हो गया। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।