1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 17, 2024, 8:01:29 PM
- फ़ोटो
ROHTAS: जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम के तहत निशिकांत सिन्हा रविवार को रोहतास के डेहरी डेहरी ऑन सोन पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल रोड शो किया और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि डेहरी से शुरू होकर सासाराम तक भव्य रोड शो और जन आशीर्वाद संवाद ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लेकर साफ संदेश दिया है कि वह झूठे वादों से थक चुके हैं। अब समय आ गया है कि बिहार को एक नई दिशा मिले। उन्होंने अभियान में सहयोग देने के लिए लोगों का आभार जताया।
