ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए.. Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए.. बेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में जश्न, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के जिले में जमकर हुई अतिशबाजी Indian Constitution War Law: क्या युद्ध की स्थिति में सरकार आम नागरिकों को सेना में जबरन भर्ती कर सकती है? जानिए भारत में क्या है कानून Bihar Mausam Update: बिहार के इन छह जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, कौन-कौन जिले हैं शामिल जानें.... Bihar News: गांधी सेतु पर चलते तेल टैंकर में लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धूं धूं कर जली गाड़ी Celebs Reaction On Operation Sindoor: "मोदी को बताने चले थे, मोदी ने इन्हें ही बता दिया", भारत के बदले पर सामने आई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं

ONLINE एप पर जुड़वा बच्चों की मां से युवक को हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने सऊदी से इंडिया पहुंच गया युवक...फिर क्या हुआ जानिए..

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Tue, 09 May 2023 09:07:18 PM IST

ONLINE एप पर जुड़वा बच्चों की मां से युवक को हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने सऊदी से इंडिया पहुंच गया युवक...फिर क्या हुआ जानिए..

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: जुड़वा बच्चों की मां से एक युवक को हुआ प्यार। सऊदी में रहने वाला युवक महिला के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने इंडिया आकर प्रेमिका से मिलने का मन बनाया। सऊदी से मुंबई पहुंचते ही महिला अपने प्रेमी से मिलने यूपी से पहुंच गयी। जिसके बाद दोनों ने मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन को पकड़ा और बिहार पहुंच गये लेकिन बिहार पहुंचते ही दोनों पकड़े गये। पुलिस ने जब पूछताछ की तब प्रेमी युगल की बातें सुनकर वे भी हैरान रह गये।


बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से युवक और महिला को रात के दो बजे रेल पुलिस ने पकड़ा। दोनों अकेले प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठे थे। जहां पर दोनों बैठे थे वहां कोई नहीं आता। लेकिन तभी इतनी रात में दोंनों को देखकर रेल पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जब पुलिस उनके पास गयी और सुनसान जगह में बैठने का कारण पूछी तो दोनों पुलिस को देखकर घबरा गये और इधर-उधर की बात करने लगे। जिसके बाद दोनों को लेकर पुलिस थाने ले गयी जहां दोनों से पूछताछ की गयी। 


युवक के पास से पासपोर्ट बरामद किया गया। युवक की बैग से सऊदी अरब से मुंबई तक का टिकट बरामद किया गया। लेकिन लड़की के पास से कुछ नहीं मिला। जिसके बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा हटा। रेल थानेदार दिनेश साहू ने बताया की संदिग्ध अवस्था में दोनों को पकड़ा गया था। महिला यूपी की रहने वाली है जबकि युवक मुजफ्फरपुर के गायघाट का रहने वाला है। दोनों के घरवालों को थानने पर बुलाया गया। जिसके बाद दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ घर के निकल गए।


3 साल से सऊदी में था युवक, सालभर पहले इंटरनेट पर हुई थी महिला से दोस्ती

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया की वह मुजफ्फरपुर के ही गायघाट इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। वह तीन साल से सऊदी में रहकर सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन के वक्त एक लाइव होने वाली ऑनलाइन एप के बारे में जानकारी मिली थी। वह उसी एप का इस्तेमाल करने लगा। इस एप पर महिला से उसकी जान पहचान हुई। वह लाइव आती थी। उसे देखने के लिए वह ऑनलाइन एप पर महीने के 5 हजार तक रिचार्ज कराता था। जहां वह काम करता था वहां उसका कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म होने वाला था। इसी बीच वह महिला से मिलने का मन बनाया। आखिरकार महिला मित्र से मिलने के लिए वह सउदी से इंडिया पहुंच गया। उससे मिलने के लिए महिला मुंबई तक पहुंच गयी थी। मुंबई से दोनों मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।


यूपी की रहने वाली है महिला:

वही, महिला ने पुलिस को बताया की वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। वह दो जुड़वा बच्चों की मां है। दोनो बच्चों की उम्र तीन साल है। पति कोई काम नही करता है। वह ऑनलाइन एप इस्तेमाल करती थी। जहां उसे महीने के 15 से 20 हजार रुपए आते थे। उसी से वह घर का खर्च चलाती थी। इसी बीच युवक से उसकी जान पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक दूसरे से इंतहा प्यार करने लगे। ऐसा कोई दिन नहीं था जिस दिन दोनों की बातचीत नहीं होती थी। फोन कॉल के दौरान दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। दोनों मुजफ्फरपुर पहुंच गये जहां रेल पुलिस ने पूछताछ की। जिसके बाद दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया। जिसके बाद दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ घर के लिए रवाना हो गये।