Hindi News / news / 25 मार्च तक बंद हो सकती है पूरे देश में रेल सेवा, रेलवे...

25 मार्च तक बंद हो सकती है पूरे देश में रेल सेवा, रेलवे बोर्ड की हाईलेवल मीटिंग जारी

1st Bihar Published by: Updated Mar 22, 2020, 12:16:07 PM

25 मार्च तक बंद हो सकती है पूरे देश में रेल सेवा, रेलवे बोर्ड की हाईलेवल मीटिंग जारी

- फ़ोटो

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। रेलवे की सेवा 25 मार्च तक पूरी तरह बंद की जा सकती है। कोरोना वायरस देश में पैर तेजी से पसार रहा है। देश में इस वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे के अधिकारियों की बैठक जारी है।


इसमें 25 मार्च तक पैसेंजर ट्रेन या मालगाड़ियों की सेवा बंद करने पर विचार चल रहा है। जिन ट्रेनों की यात्रा खत्म हो गई है, उन्हें तुरंत टर्मिनेट कर दिया जाएगा। फिलहाल 400 मालगाड़ियां चल रहा हैं और गंतव्य तक पहुंचने के बाद उन्हें बंद कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका नोटिफिकेशन आज जारी हो सकता है।


बता दें कि जनता कर्फ्यू के बीच पूरे देश में आज रेल सेवा लगभग ठप है। रात बारह बजे के बाद किसी भी पैसेंजर ट्रेन को रवाना नहीं किया गया है। वहीं सुबह से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को भी रोक दिया गया है। अभी केवल उन्हीं ट्रेनों का परिचालन हो रहा है जो अपने गंतव्य को रवाना हो चुकी थी।