Hindi News / news / पाकिस्तान के कराची में फ्री राशन के लिए भगदड़, अबतक 12 लोगों के...

पाकिस्तान के कराची में फ्री राशन के लिए भगदड़, अबतक 12 लोगों के मौत, कई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 31, 2023, 7:53:15 PM

पाकिस्तान के कराची में फ्री राशन के लिए भगदड़, अबतक 12 लोगों के मौत, कई घायल

- फ़ोटो

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां फ्री राशन लेने को लेकर मची भगदड़ में 12 लोगों के मौत की खबर है। ये भी संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना कराची के नौरस चौराहे की है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची में लोगों के बीच फ्री राशन का वितरण किया जा रहा था, तभी राशन लेने की मची होड़ के बीच भगदड़ मच गई और इस घटना में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 


शुक्रवार की शाम यहां मुफ्त राशन बांटा जा रहा था, जिसके कारण लोगों की भीड़ जुट गई थी। हर रमजान के दौरान यहां लोग राशन बांटते हैं। पुलिस ने कहा है कि मरने वालों में 3 बच्चे और 8 महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों के लिए अब उनके परिवार का पेट भरना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।