Hindi News / news / पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 17, 2024, 8:45:47 AM

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदारा धमाका हुआ है। इस धमाके में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।


धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान ध्वस्त हो गए है। घटनास्थ्ल पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


यह घटना फिरोजाबाद के नौशेरा स्थित शिकोहाबाद की है, जहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखा स्टोर कर रखा गया था। पांच मृतकों में एक डेढ साल का और दूसरा तीन साल का मासूम बच्चा भी शामिल है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।